भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बिना इतिहास जाने हम वर्तमान के लिये कुछ नहीं कर सकते

  • कहा… पुरखों के बलिदान से मिली इस देश को आजादी
  • विचित्र कुमार सिंहा स्मृति सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा

भोपाल। बिना इतिहास जाने हम वर्तमान के लिये कुछ नहीं कर सकते हैं। यह कहना है मप्र के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का। वह विचित्र कुमार सिंहा स्मृति सम्मान 2022 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्षद्वय डॉ सीतारशरण शर्मा व एनपी प्रजापति के साथ चिकित्साशिक्षा मंत्री विश्वास सारंग प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान कर्मठ राजनीतिज्ञ के रूप में डा.सीतासरन शर्मा सहित कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।


स्पीकर गौतम ने कहा कि स्व. विचित्र कुमार सिंहा एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में है। भले ही वह साहित्यकार, राजनेता, कवि-कथाकार व समाजसेवक भी थे। यह इसलिये भी जरूरी है कि यदि हमें भविष्य के लिये कुछ करना है तो अपने इतिहास को याद रखना पड़ेगा। यहां स्वतंत्रता की लड़ाई के चार अहम भागों की चर्चा करते हुए कहा कि गणतंत्र से पहले देश की जनता में आजादी की ललक अहम रही है। इसके बाद स्वतंत्रता के लिये संघर्ष और लोकतंत्र की स्थापना महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके बड़ी मुश्किलों से मिली गणतंत्र की यह व्यवस्था सबसे ज्यादा खतरे में है। इसका आंकलन तभी होगा जबकि हम सब अपने अतीत को याद रखेंगे। अक्सर सवालों के घेरे में रहने वाली धर्म आधारित राजनीति को लेकर यहां उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म की तो कोई नीति होनी ही चाहिये।

Share:

Next Post

अब दलितों के बीच गांव-गांव पहुंचेगी मप्र भाजपा

Tue Feb 15 , 2022
रविदास जयंती पर कल से शुरू होंगे आयोजन भोपाल। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा आदिवासियों को साधने के बाद अब दलितों को रिझाने में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जयंती के बहाने प्रदेश भर में दलितों के बीच गांव-गांव जाएगी। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश जाटव ने प्रदेश भर में […]