
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हमें सतत काम करने की जरूरत है। शुभकामना संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “मेरे सभी भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम उन सभी को सलाम करते हैं जिन्होंने ‘स्वतंत्र राष्ट्र’ के सपने को सच करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारी स्वतंत्रता कठिन थी, और हमें उन सभी मूल सिद्धांतों को संरक्षित करने के लिए काम करना चाहिए, जिन पर इस देश की स्थापना हुई थी।”
उल्लेखनीय है कि देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वज फहराने के बाद आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, गृहमंत्री अमित शाह व अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने भी देशवासियों को इस पावन मौके पर शुभकामनाएं दी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved