img-fluid

Weather: इंदौर-भोपाल समेत MP के 50 से अधिक जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट

August 13, 2026

भोपाल। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना सिस्टम अगले 24 घंटे में और मजबूत हो सकता है, जिसका असर 13 अगस्त को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर समेत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में तेज बारिश (Heavy rain), गरज-चमक और तेज हवाओं के रूप में दिखेगा.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, 13 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 14 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा सहित 50 से ज्यादा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बादलों की यह चाल दिनभर तापमान को नीचे रखेगी और कई जगह तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट
सबसे बड़ी चिंता शिवपुरी और श्योपुर को लेकर है, जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, जलभराव और स्थानीय नुकसान का खतरा बढ़ जाएगा.


  • बंगाल की खाड़ी का सिस्टम क्यों अहम?
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और मजबूत होकर Well Marked Low Pressure Area बन चुका है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने से पूर्वी और मध्य भारत में नमी बढ़ेगी. अगर यह सिस्टम अवदाब में बदलता है, तो 14 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं।

    भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कैसा रहेगा मौसम?
    भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और आसपास के शहरों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, बिजली चमकने पर खुले में न रुकने और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

    12 अगस्त को कैसा रहा मौसम?
    12 अगस्त को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून का असर और ज्यादा मजबूत दिखा. मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर में अति भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं बड़वानी, झाबुआ, धार और ग्वालियर में भारी बारिश हुई।

    इसके अलावा, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और नीमच में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई. भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, देवास, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह और सागर सहित कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

    मौसम विभाग का कहना है कि 13 अगस्त सिर्फ एक बारिश वाला दिन नहीं, बल्कि आने वाले 3 दिनों के मौसम की दिशा तय करने वाला मोड़ बन सकता है. अगर यह सिस्टम और मजबूत हुआ, तो मध्य प्रदेश में बारिश का यह दौर और लंबा खिंच सकता है।

    Share:

  • MP: ग्वालियर में अवैध खनन को लेकर HC सख्त.... वेतन और बेटे की स्कूल फीस समेत अफसरों से पूछे तीखे सवाल

    Thu Aug 13 , 2026
    ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) के बिलौआ में अवैध खनन (Illegal mining) को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने अफसरों पर तीखे प्रहार किए. करीब ढाई घंटे तक कलेक्टर रुचिका चौहान (Collector Ruchika Chauhan) कोर्ट में रहीं, वहीं प्रभारी माइनिंग अधिकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved