img-fluid

Weather : पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी

February 04, 2026

नई दिल्ली. उत्तर से दक्षिण (North South) तक देश का मौसम (Weather) इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी (Snowfall) से ठंड (cold) का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे (Dense fog) ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक यह बदलाव फिलहाल कुछ दिनों तक बना रह सकता है। अगले 7 दिनों के दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में एक ट्रफ भी प्रभावी बना हुआ है। पांच फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त असर से उत्तर भारत में कहीं हल्की बारिश, कहीं बर्फबारी, तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में तीन फरवरी से मौसम फिर करवट लेता दिख रहा है। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में ताजी बर्फ गिरने के आसार हैं।


  • मैदानी राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाएं : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी आशंका है।

    दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का यलो अलर्ट
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। चालकों को धीमी गति से और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। कोहरे के कारण दृश्यता घटने से सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है।

    श्रीनगर में रातभर बूंदाबांदी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
    कश्मीर में श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक और बाद में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। पहलगाम और गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस में पहुंच गया। बारिश से दिन में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगह बादल छाए रहेंगे।

    हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर
    हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और ठंड का प्रकोप बना हुआ है। किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल दोनों राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

    Share:

  • “जिन्हें बल्ला पकड़ना भी नहीं आता, उनसे क्रिकेट संघ मत चलाएं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    Wed Feb 4 , 2026
    नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को खेल संस्थाओं (Sports organizations) के संचालन में गैर-विशेषज्ञों की भूमिका पर नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि क्रिकेट संघ (Cricket Association) का नेतृत्व संन्यास ले चुके क्रिकेटरों (Cricketers) को करना चाहिए, ना कि ऐसे लोगों को जिन्हें ‘बल्ला पकड़ना भी नहीं आता’। पीठ उच्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved