बड़ी खबर

उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, चक्रवात की चेतावनी, इन राज्‍यों में आज तेज आंधी और बारिश की संभावना

नई दिल्‍ली । पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत (India) के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग (weather department) ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात (cyclone) का रूप ले सकता है।


इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार
उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

असानी चक्रवात का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है।

चक्रवात से ये राज्य प्रभावित हो सकते हैं
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश में मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज ग्वालियर, रीवा, चंबल और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है जबकि इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बिहार के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
बिहार में 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण और शेखपुरा में बारिश के आसार हैं। यहां 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

Share:

Next Post

Covid वैक्सीन बूस्टर डोज को लेकर सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, सेकंड डोज के 6 महीने बाद ही लगेगा बूस्टर डोज !

Thu May 5 , 2022
नई दिल्‍ली । भारत (India) कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की दूसरी डोज और बूस्टर खुराक (booster dose) के बीच नौ महीने के अंतर पर फिर से विचार कर रहा है। जो लोग विदेश यात्रा (foreign travel) करने वाले हैं और जिन देशों ने अपने यहां आने वाले यात्रियों के लिए तीसरा शॉट जरूरी कर दिया […]