जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Weight Loss: सिर्फ डाइट में बदलाव से नहीं घटेगा वजन, इन बातों का ध्‍यान रखना भी जरूरी

नई दिल्ली । बढ़ता हुआ वजन या मोटापा (obesity) मौजूदा समय की गंभीर समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की लगभग 13 फीसदी आबादी (percent population) इस समस्या की शिकार है। अध्ययनों में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बताया गया है। इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग (heart disease) जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को वजन पर कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ (expert) कहते हैं, बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या और भी गंभीर हो सकती है, इसपर सभी माता-पिता को विशेष ध्यान (special attention) देते रहने की आवश्यकता होती है।

वजन बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं समय रहते उनकी पहचान कर इससे बचाव के तरीकों को अपनाना जरूरी हो जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम प्रकार के तरीकों को प्रयोग में लाते रहते हैं, इंटरमिटेंट फास्टिंग से लेकर आहार में बदलाव को इसमें प्रभावी माना जाता रहा है। पर सिर्फ आहार में बदलाव (dietary changes) करके ही वजन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए दिनचर्या की कुछ और भी आदतों पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।


आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए आहार के अलावा और किन बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है?

वजन बढ़ाने वाले कारक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा आमतौर पर अधिक खाने और बहुत कम चलने या शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण होता है। यदि आप उच्च मात्रा में कैलोरी, फैट वसा और मीठी चीजों का सेवन अधिक करते हैं, लेकिन व्यायाम और शारीरिक गतिविधि कम है तो अतिरिक्त ऊर्जा का अधिकांश भाग शरीर में फैट के रूप में बढ़ता जाता है। ये मोटापा का कारण बन सकता है।

मोटापे की समस्या से बचे रहने के लिए आहार में बदलाव के अलावा दिनचर्या की आदतों को ठीक रखना भी आवश्यक माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

नियमित व्यायाम की आदत बनाना जरूरी
वजन कम करने के लिए आहार को ठीक रखने के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना भी बहुत आवश्यक है। कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम की आदत जरूर बनानी चाहिए। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग जैसे अभ्यास करके भी लाभ पा सकते हैं। ये आदत वजन कम करने के साथ लाइफस्टाइल से संबंधित कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है।

शरीर को रखें हाइड्रेटेड
वजन कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसलिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाएं। पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और शरीर से विषाक्तता कम होती है। यह अतिरिक्त फैट को बनने से रोकने में भी आपके लिए मददगार है। पानी पीते रहने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार होता है।

पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी
कई अध्ययन साबित करते हैं कि पर्याप्त नींद लेने से आपको वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। नींद की कमी न सिर्फ वजन बढ़ने का कारण हो सकती है साथ ही इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात के जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं। रात को देर से सोने से आपकी शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है जिससे शरीर में कैलोरी बढ़ने का खतरा रहता है। पर्याप्त और समय पर नींद आपको स्वस्थ और फिट रखने में सहायक है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

मालेगांव ब्लास्ट केसः एक और गवाह मुकरा, अब तक 29 लोगों ने बदले अपने बयान

Wed Nov 16 , 2022
मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले (malegaon blast case) में एनआईए की विशेष अदालत (NIA special court) के समक्ष एक पूर्व सैन्यकर्मी मंगलवार को मुकरने वाला 29वां गवाह बन गया। आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित (Lt Col Prasad Purohit) के पूर्व सहयोगी रहे इस गवाह ने वर्ष 2008 में महाराष्ट्र […]