img-fluid

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव

August 16, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा (Assembly) के पूर्व डिप्टी स्पीकर (former Deputy Speaker) और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता आशीष बनर्जी (Ashish Banerjee) रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा ने हरा दिया था।

सुसाइड नोट बरामद
बीरभूम पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।


  • ममता सरकार में रहे डिप्टी स्पीकर
    आशीष बनर्जी उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे, जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

    रामपुरहाट से पांच बार रहे विधायक
    आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    हत्तलापारा इलाके में रहता है परिवार
    आशीष बनर्जी अपने परिवार के साथ रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच शोक और चर्चा का माहौल बन गया।

    शिक्षा और कृषि मंत्री की भी संभाली जिम्मेदारी
    आशीष बनर्जी ने ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।

    दो जून को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था
    आशीष बनर्जी ने दो जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई थी। आशीष बनर्जी ने कहा था कि अब वे पार्टी के सिर्फ सामान्य सदस्य रहेंगे।

    Share:

  • ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार... कहा- ट्वीट कर देने से नहीं हो जाएगा होर्मुज पर कब्जा

    Sun Aug 16 , 2026
    वाशिंगटन। ईरान (Iran) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump)) के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने युद्ध में ईरान को हराने के बाद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को अपना क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक्स पर कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved