
कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता परिवर्तन (Change of Power) के बाद से ही एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस बीच राज्य की कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) होने जा रहा है. सोमवार को कुल 35 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस लिस्ट में बीजेपी (BJP) के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.
कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं की एक संभावित लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में अर्जुन सिंह, उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन का नाम शामिल है.
इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
युवा और अनुभवी चेहरों को मौका
पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. कैबिनेट में इस बार अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी जा सकती है. सरद्योत मुखोपाध्याय, इंद्रनील खान, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तापस रॉय, दूध कुमार मोंडल, गार्गी घोष दास और मालती रावा रॉय शपथ ले सकते हैं.
इसके अलावा लिस्ट में अशोक डिंडा, स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली का नाम भी शामिल है.
लोकभवन में होगा भव्य समारोह
सोमवार को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लोकभवन में सभी नेता शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण के बाद ही ये पूरी तरह साफ हो पाएगा कि किस नेता को कौन सा विभाग सौंपा जा रहा है.
CM शुभेंदु ने भी दी जानकारी
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कल सुबह 11 बजे, पश्चिम बंगाल की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राष्ट्रवादी राज्य सरकार की पूरी कैबिनेट लोक भवन में शपथ लेगी. पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे, जिसे राज्यपाल आर.एन. रवि जी दिलाएंगे. हम पश्चिम बंगाल के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved