मनोरंजन

क्या था Sridevi, Anil और Boney Kapoor के बीच ग़लतफ़हमी का कारण

 

मुंबई। वैसे तो बॉलीवुड (Bollywood) में पूरा कपूर खानदान अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही मधुर संबंध बनाये रखने के लिए जाना जाता है। परन्तु कभी कभी ऐसा भी हो जाता है जब चीजें सुचारू ना चल पाए ।
अनिल कपूर (Anil kappor) अपने भाइयों संजय कपूर और बोनी कपूर के साथ खूबसूरत रिश्ता निभा रहे है हालांकि, एक समय था जब अनिल कपूर और बोनी कपूर (Bonny kappor) के बीच चीजें ठीक नहीं थीं।

जानते है अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच क्या गलत हुआ था ?
कई लोग नहीं जानते कि एक समय था जब अनिल कपूर और बोनी कपूर एक आपसी झगड़े में पड़ गए थे और इसकी वजह थी श्रीदेवी। इसके बारे में ज़्यादा लोगो को तो नहीं पता पर ये लड़ाई मिस्टर इंडिया के सेट पर हुई थी । और एक खुलासा ये भी है की तब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी कथित तौर पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ रिश्ते में थीं।



आपको बता दे तब बोनी कपूर मिस्टर इंडिया फिल्म का प्रोडक्शन संभाल रहे थे और वह श्रीदेवी को मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में लेना चाहते थे। हालांकि,पहले श्रीदेवी ने भूमिका निभाने से इनकार कर दिया। बाद में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने 10 लाखकी फीस कही तब बोनी कपूर ने कथित तौर पर उन्हें रु 11 लाख देने का निर्धारित किया । अनिल कपूर बोनी कपूर के द्वारा इतना खर्चा करने पर परेशां हो रहे थे। और उन्हें ये ठीक नहीं लगा।

बाद में भी जब श्रीदेवी वित्तीय संकट से जूझ रही थीं और उनकी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं थे, तब भी बोनी कपूर ने कठिन समय के दौरान उनकी मदद की। उन्होंने श्रीदेवी की मां के इलाज का ध्यान रखा। अनिल कपूर को ये नहीं पसंद आया उन्होंने फिल्म के सेट पर ही बोनी कपूर से लड़ाई कर ली और सेट छोड़कर चले गए तब किसी से भी नहीं मानने वाले अनिल निर्देशक शेखर कपूर से माने और वापसी करी और उनकी फिल्म से वापस जुड़ने की एकमात्र शर्त थी कि वह फिल्म के प्रोडक्शन का क्रय खुद संभालेंगे ।

श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर की बॉन्ड कैसा था ?

बाद में, बोनी कपूर, अनिल कपूर और श्रीदेवी के बीच सब कुछ ठीक हो गया। उनके निधन के बाद, अनिल कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया कि श्रीदेवी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान था। वह हर बार मिलने पर श्रीदेवी के पैर छूते थे। उन्होंने यह भी साझा किया कि दिवंगत अभिनेता इसके कारण अजीब महसूस करती थी और हमेशा उन्हें ऐसा नहीं करने को कहती थी ।



साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ श्रीदेवी के बंधन के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा, “सुनीता और श्रीदेवी में बहुत अच्छा रिश्ता था। सुनीता वास्तव में उन्हें बहुत याद करती है। वे अक्सर एक-दूसरे से बाते करती थी असल में, जिस दिन श्री का निधन हुआ, सुनीता ने उनसे दो बार उस दिन भी बात की थी । बेशक, वह उन्हें दिल से बहुत याद करती है। और चूँकि मैंने श्रीदेवी के साथ काम किया है, वह एक महान सह-कलाकार थी उनके साथ में कुछ बेहतरीन फिल्में की हैं जो यादगार रहेंगी। हम बहुत अच्छे दोस्त थे वो परिवार का हिस्सा थी सदस्य थी उसके साथ ही एक दोस्त भी थी ”

Share:

Next Post

Jharkhand : नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में तीन जवान शहीद, दो घायल

Thu Mar 4 , 2021
रांची । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत होयाहातु गांव स्थित लांजी जंगली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों के लैंड माइंस (प्रेशर आईईडी ) ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आईईडी ब्लास्ट में पलामू जिले […]