img-fluid

WhatsApp कॉल आसान: WhatsApp का Apple CarPlay के लिए नया ऐप लॉन्च 

April 10, 2026

मुंबई लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने Apple CarPlay के लिए नया डेडिकेटेड ऐप (New dedicated app) लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें कॉलिंग सपोर्ट भी शामिल होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स कार की स्क्रीन से ही WhatsApp कॉल कर सकेंगे और मैसेज पढ़ सकेंगे, बिना फोन हाथ में लिए।


  • ड्राइविंग के दौरान बढ़ेगी सुरक्षा

    नए ऐप को खासतौर पर ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अब यूजर्स को कॉल करने या मैसेज देखने के लिए मोबाइल उठाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सड़क पर ध्यान बनाए रखना आसान होगा।

    कॉलिंग सपोर्ट से क्या बदलेगा

    • कार की स्क्रीन से सीधे WhatsApp कॉल
    • कॉल रिसीव करने की सुविधा
    • लंबी ड्राइव के दौरान जुड़े रहना आसान
    • फोन इस्तेमाल करने का जोखिम कम

    ऐसे करेगा काम

    जब यूजर अपना iPhone कार से कनेक्ट करेगा, तो WhatsApp ऐप कार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • वॉइस कमांड से कॉल कर सकेंगे
    • मैसेज पढ़ और जवाब दे सकेंगे
    • हैंड्स-फ्री इस्तेमाल संभव

    फिलहाल इन यूजर्स को मिलेगा फीचर

    यह फीचर अभी धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। फिलहाल यह उन यूजर्स को मिलेगा जो लेटेस्ट iOS वर्जन और अपडेटेड WhatsApp ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। आगे चलकर इसे अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share:

  • इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान “वंदे मातरम्” को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर के वार्ड तक पहुंचा

    Fri Apr 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal Corporation) के बजट सत्र के दौरान “वंदे मातरम्” (Vande Mataram) को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर (City) के वार्ड-वार्ड तक पहुंच गया है। बजट सत्र में कांग्रेस (Congress) पार्षद रुबीना इक़बाल और फौजिया शेख अलीम द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार किए जाने के बाद सदन में जमकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved