इंदौर न्यूज़ (Indore News)

अपराधों का ग्राफ बढ़ा तो कांग्रेसियों ने विरोध में बनाई मानव शाृंखला

इंदौर। शहर में दिनोदिन बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर कल कांग्रेसियों ने मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के आला अधिकारियों सहित सरकार से जल्द से जल्द अपराधों पर लगाम लगाने की मांग की। शहर में मार्च माह में एक के बाद एक हुई हत्याओं और लूट की वारदातों के साथ ही चोरी और डकैती जैसे अपराधों को लेकर कल शहर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन और सरकार से अपराधों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए विरोध में मानव शृंखला बनाई। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव के अनुसार शहर में शराब की दुकानों के बाहर सडक़ें अहाता बनी हुई हैं, जबकि राज्य शासन ने अहातों को बंद कर दिया है।

वहीं लगातार हो रही हत्या की वारदातों से शहरवासी दहशत में हैं। लूट, हिंसा, डकैती, चोरी, छेड़छाड़, मोबाइल और आभूषण लूट की वारदातों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले भी शहर में आए दिन देखने को मिल रहे हैं। पुलिस प्रशासन शहर में अपराधियों के खिलाफ कुछ दिनों तक अभियान चलाकर इतिश्री कर लेता है, जबकि शहर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए। मानव शृंखला के माध्यम से हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन और सरकार तुरंत इस ओर ध्यान देते हुए शहर में बढ़ते हुए अपराधों पर लगाम लगाए, नहीं तो कांग्रेस को इस मामले में जनआंदोलन करना पड़ेगा। बढ़ते अपराधों को लेकर किए गए प्रदर्शन में मुख्य रूप से राकेशसिंह यादव, अभिषेक करोसिया, मिथुन यादव, यशपाल गेहलोत, संजय शुक्ला, दानिश खान, दिनेश तंवर, राजू पाल, शेख सलीम, अलीम शेख, शकील मंसूरी ठेकेदार, राजेश जायसवाल, सचिन पंवार, फरीद खान, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Share:

Next Post

एक ही पेड़ पर कई स्वाद के फल लगाने की तैयारी

Mon Mar 11 , 2024
पेड़ो के लिए पौधे बनाने वाली नर्सरी ने शुरू की एक ही पेड़ पर 10 तरह के आम लगेंगे इंदौर। पेड़ों के लिए पौधे बनाने वाली नर्सरी ने अब एक ही पेड़ पर अलग-अलग स्वाद के फल वाले पेड़-पौधे बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत आम और चीकू से फल से की […]