img-fluid

जब राहुल गांधी से पूछा गया BJP में पसंदीदा नेता का नाम… जवाब सुनकर हर कोई हैरान!

August 07, 2026

नई दिल्ली. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनका पसंदीदा नेता (favorite leader) कौन है, इसका जवाब दे दिया है. इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि बीजेपी से आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया.


  • इसमें उन्होंने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह. उनके साथ मैंने बहुत काम किया है. वो बहुत कूल हैं. साथ ही वे मिलिट्री हिस्ट्री में एक्सपर्ट हैं. इसलिए मैं उनको काफी पसंद करता हूं.’ आखिर में वे एक हल्की सी स्माइल के साथ कहते हैं- हेलो अंकल अमरिंदर…

    कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं. वे पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे. लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं.

    अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 27 अक्टूबर 2021 को अपनी नई पार्टी Punjab Lok Congress बनाई. इसके बाद 19 सितंबर 2022 को अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर वे आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. अब अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेना राहुल का कोई खास इशारा भी हो सकता है.

    राहुल गांधी से Gen-Z ने क्या-क्या पूछा
    बता दें कि राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया था. उन्होंने कहा था कि इसमें छात्र और Gen-Z उनसे जो भी सवाल करेंगे, वो उसका जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी में देंगे.

    इसमें उनसे डॉग लव के बारे में भी सवाल किया गया था. उन्होंने कहा कि जानवरों को पृथ्वी पर बराबर सम्मान के साथ रहने का हक है. इसमें उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के डॉग नूरी को भी दिखाया. राहुल ने कहा कि मैंने नूरी के साथ वीडियो बनाया है, इसपर वो गुस्सा होंगी. लेकिन कोई बात नहीं मैनेज कर लिया जाएगा.

    एक यूजर ने मजाक में राहुल से पूछा कि क्या आप बैटमैन हो? इसपर राहुल ने लिखा- बस इतना कह सकते हैं कि किसी एक जगह मुझे और बैटमैन को एकसाथ नहीं देखा गया है.

    Share:

  • चंद्र ग्रहण से पहले शनि करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को होगा लाभ, 20 अगस्त से चमकेगी किस्‍मत

    Fri Aug 7 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार अगस्त 2026 ग्रह-नक्षत्रों (Planets and Nakshatra) के लिहाज से अहम रहने वाला है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। इससे कुछ दिन पहले 20 अगस्त को शनि (Shani) अपनी चाल में बदलाव करते हुए रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) के प्रथम चरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved