मनोरंजन

जब रेखा को बिना बताए फिल्माया गया किसिंग सीन, ऐसी हो गई थी उनकी हालत


मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत के बूते अलग मुकाम हासिल किया है। अपने दौर में उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दीं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रेखा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उम्र का असर उन्हें छू भी नहीं पाया है। आज भी वह स्टाइल, फैशन और खूबसूरती में नए दौर की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आज शानदार अदाकाराओं की लिस्ट में रेखा टॉप पर हैं। मगर, एक दौर ऐसा भी था, जब रेखा को फिल्मों में करियर बनाते हुए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा। एक बार तो सेट पर ऐसा वाकया घटा कि रेखा की आंखों से आंसू बहने लगे।

‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘खूबसूरत’, ‘सुहाग’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली रेखा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘इंती गुट्टू’ में काम किया था। अगर रेखा की पहली बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो उन्होंने ‘अनजाना सफर’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। ‘अनजाना सफर’ में जब रेखा ने काम किया था, तब उनकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा बुरा वाकया है, जिसकी कड़वाहट आज भी अभिनेत्री के मन में घुली है। दरअसल, इस फिल्म में रेखा के को-स्टार अभिनेता विश्वजीत थे। फिल्म में एक सीन में उन्होंने रेखा को जबरन पांच मिनट तक किस किया। इस सीन को करने के बाद रेखा रोने लगी थीं। वजह थी कि उन्हें इस सीन के बारे में पहले से कुछ नहीं बताया गया था।


वह सीन रेखा के फिल्मी करियर की तमाम यादों में एक बुरे हादसे की तरह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा को इस सीन के बारे में कुछ भी पता नहीं था। वह इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। एक्टर विश्वजीत ने बिना बताए ही रेखा को अचानक किस किया और फिर लगातार पांच मिनट तक जबरन किस करते रहे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म ‘अनजाना सफर’ का यह सीन इरादतन रखा गया था और इसके पीछे मकसद सिर्फ रेखा को परेशान करना था। जब सेट पर पूरी तैयारी कर ली गई तो निर्देशक राजा नवाथे ने एक्शन बोला और एक्टर विश्वजीत ने रेखा को किस करना शुरू कर दिया। इस दौरान रेखा हैरान थीं। उन्होंने आंखे बंद कर ली थीं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। कैमरा रोल होता रहा, लेकिन इस दौरान न तो निर्देशक ने ही कट बोला और न ही विश्वजीत किस करने से रुके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में जब यह फिल्म बनकर तैयार हुई तो सेंसर बोर्ड ने भी इस सीन पर आपत्ति जताई थी। बाद में इस सीन पर विवाद भी बढ़ा था। यहां तक कि अमेरिका की एक मैगजीन ने तो इस पर कवर स्टोरी की थी। यह मामला बढ़ता देख एक्टर विश्वजीत ने इस सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने तो निर्देशक के कहने पर ऐसा किया।

Share:

Next Post

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें किन फ़ूड आइटम का करें सेवन

Mon Aug 15 , 2022
नई दिल्‍ली। कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एचडीएल अच्छा कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल बुरा कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल खून के बहाव में रूकावट पैदा करने का काम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हमारी डाइट […]