
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी.
बता दें कि इसरो के वैज्ञानिकों ने भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिये एक नेविगेशन उपग्रह NVS-01 को आज लॉन्च किया है. यह पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर अपने लक्ष्य की तरफ रवाना हुआ.
इसरो ने बताया कि नाविक को इस तरह से तैयार किया गया है कि संकेतों की मदद से उपयोगकर्ता की 20 मीटर के दायरे में स्थिति और 50 नैनोसेकंड के अंतराल में समय की सटीक जानकारी मिल सकती है. इसरो चीफ ने इस मिशन के बेहतर परिणाम के लिए पूरी टीम को बधाई दी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved