img-fluid

अभिजीत दीपके अभी कहां हैं? घर वापसी पर सस्पेंस, सुरक्षा देने की उठी मांग

July 27, 2026

नई दिल्ली। जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर हुए बड़े प्रदर्शन और उसके बाद देशभर में छिड़ी राजनीतिक हलचल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रदर्शन के दौरान लगातार सक्रिय रहे दीपके फिलहाल टाइफाइड से पीड़ित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी बीच उनके घर नहीं लौटने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

महाराष्ट्र सरकार से सुरक्षा देने की मांग

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिजीत दीपके और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दीपके के अगले दो-तीन दिनों में महाराष्ट्र लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दीपके के वापस आते ही वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उनके लिए सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे, ताकि उनकी सुरक्षा को लेकर किसी तरह की आशंका न रहे।

आंदोलन के दौरान परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की?

संजय शिरसाट से जब पूछा गया कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दीपके के परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की, तो उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुराने पारिवारिक संबंध हैं। हालांकि, आंदोलन के समय जानबूझकर मुलाकात नहीं की गई, ताकि पूरे मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब वह दीपके का हालचाल लेने पहुंचे हैं और सरकार उनकी देखभाल सुनिश्चित करेगी।

टाइफाइड से जूझ रहे हैं अभिजीत दीपके

सीजेपी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर अभिजीत दीपके के स्वास्थ्य की जानकारी दी। पोस्ट में वह अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते दिखाई दिए। पार्टी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान लगातार सक्रिय रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनका इलाज जारी है।



  • सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की नजर

    उधर, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ऐसे पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों की पहचान कर रही है और जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा सकते हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

    Share:

  • USA : सिएटल में स्पेस नीडल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, 5 घायल

    Mon Jul 27 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (USA) के सिएटल (Seattle) शहर में रविवार शाम आइकॉनिक स्पेस नीडल (iconic Space Needle) के पास स्थित सिएटल सेंटर में भीषण गोलीबारी (shooting) हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घटना में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved