
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस की तरफ से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? (Chief Minister’s face from Congress) क्या कमलनाथ (Kamal Nath) के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव? इन सभी सवालों के बीच, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के इशारे ने साफ किया कौन होगा एमपी का CM उम्मीदवार? कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।
सोमवार को इसके लिए प्रियंका गांधी प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर पहुंची। कांग्रेस महासचिव ने एमपी में भी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह पांच चुनावी गारंटी की घोषणा की। सभा के मंच से प्रियंका गांधी के इशारों और मुस्कुराहट ने यह भी साफ कर दिया कि राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कमलनाथ ही होंगे। पार्टी उनके चेहरे के सहारे ही चुनावी मैदान में उतरेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved