img-fluid

इंग्लैंड में अमेरिका के सैनिक को क्यों किया गया गिरफ्तार? आतंकवाद-रोधी पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

November 11, 2026

डेस्क। इंग्लैंड से मंगलवार को एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां अमेरिका की सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंग्लैंड की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के सैनिक को रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इंग्लैंड (ब्रिटेन) और अमेरिका बीते लंबे अरसे से प्रमुख सहयोगी हैं। अमेरिकी सेना के जवान बड़ी संख्या में ब्रिटेन में मौजूद रहते हैं।


  • इंग्लैंड की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने बताया है कि रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी सैनिक के ऊपर विदेशी खुफिया सेवा को मदद पहुंचाने और संरक्षित जानकारी हासिल करने या उसका खुलासा करने का आरोप लगा है। अमेरिकी सैनिक की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 2023 की दो धाराओं के उल्लंघन के संदेह में की गई है।

    रूस से संबंधित जासूसी के मामले में इस सैनिक की गिरफ्तारी में अमेरिका भी योगदान सामने आया है। इंग्लैंड की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि उसके आतंकवाद रोधी बलों ने संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम किया और शक को घेरे में आए अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार किया है।

    Share:

  • कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 CRPF जवानों के घायल होने की खबर

    Wed Nov 11 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में 3 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक जवान की हालत गंभीर है। सीआरपीएफ ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved