
मुरैना। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा (Justice Yatra) की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (MP Congress President Jitu Patwari) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा का अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पांच जरूरतों को समझते हुए राहुल गांधी मुरैना से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर चंबल में भारी उत्साह है। इसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिलने वाला है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के सीएम के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा आती है, वहां भाजपा अपनी हलचल बढ़ा देती है। आशा यह है कि उन्हें अभी भी डर सता रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी कब पूरी होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं हैं, पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। पर्ची निकली तब वह मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री साहब ने तीन C से प्यार कर लिया है, पहला कर्ज बहुत लेते हैं। दूसरा प्रदेश में क्राइम बढ़ गया है और तीसरा करप्शन बहुत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved