विदेश

लाखों डॉलर और यूरो लेकर भाग रही थी पूर्व सांसद की पत्नी, हंगरी सीमा पर पकड़ी गई


बुडापेस्ट। रूस की भारी गोलाबारी के बीच यूक्रेन के एक पूर्व सांसद की पत्नी लाखों डॉलर व यूरो के साथ हंगरी सीमा पर पकड़ गई है। उसके पास से 2.80 करोड़ डॉलर (213 करोड़ रुपये) और 13 लाख यूरो करीब (11 करोड़ रुपये) मिले हैं। सूटकेसों में यह राशि भरकर वह हंगरी में घुसने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उसे बॉर्डर गार्ड ने रोक लिया। यह राशि घोषित करने के बाद ही उसे छोड़ा गया।

नेक्स्टा मीडिया ने सोमवार को बताया कि वह यूक्रेन के पूर्व सांसद कोतवीत्स्की की पत्नी है। उसने युद्धग्रस्त यूक्रेन छोड़ने से पहले अपने पास मौजूद राशि को सूटकेसों में भर कर अपने वाहन में लाद दिया था। वह जकारपट्टिया प्रांत के रास्ते से हंगरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे सीमा रक्षकों ने पकड़ लिया। हंगरी के कानूनों के मुताबिक उसे यह राशि बतौर आय घोषित करने के बाद ही देश में घुसने दिया गया।


रूस व यूक्रेन के बीच आज जंग 26 वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार बमबारी से यूक्रेन जर्जर हो गया है। जानमाल का भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है। लाखों लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्र्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से सीधी बात की पेशकश की है और दोनों देशों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है, लेकिन जंग रोकने की दिशा में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर धावा बोला था। उसके बाद से लगातार जंग जारी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जंग के कारण अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें से 34 लाख लोग पड़ोसी देशों पोलैंडद्व स्लावाकिया, रोमानिया व हंगरी में शरण लिए हुए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 14 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। अमेरिका नीत पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इससे राष्ट्रपति पुतिन अप्रभावित नजर आ रहे हैं।

Share:

Next Post

मजदूरी कराने रूसी सेना ले जा रही यूक्रेनी लोगों को, जानिए आरोप

Mon Mar 21 , 2022
कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के 25 दिन बाद भी जहां भीषण युद्ध (fierce battle) जारी है। रूस की सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हमला जारी है। यूक्रेन पर रूस के हमले की भयावहता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक सवा करोड़ से अधिक लोग युद्ध पीड़ित (war victims) के […]