देश

पत्नी को हुआ दूसरे से प्यार तो पति ने करा दी दोनों की शादी

भागलपुर। भागलपुर (Bhagalpur) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां एक शख्स अपनी पत्नी से इतना प्यार (Love) करता है कि उसकी खुशी के लिए एक तरह से खुद के प्यार की कुर्बानी दे दी। करीब सात साल पहले ही खगड़िया की रहने वाली सपना कुमारी (Sapna Kumari) का विवाह (Marriage) भागलपुर के सुल्तानगंज में रहने वाले उत्तम मंडल (Uttam Mandal) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक पति-पत्नी के बीच में काफी प्रेम नजर आया। फिर उसके बाद जो भी कुछ हुआ इसने तो इस रिश्तों को तार-तार कर दिया।



परिजनों के अनुसार, उत्तम मंडल के घर आए एक रिश्तेदार से उनकी पत्नी सपना की आंखें चार हो गई और फिर मामला प्रेम प्रसंग तक बढ़ गया। इसकी भनक जब पति उत्तम को लगी तो कई दफा उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन सपना कहां मानने वाली थी। दिन बीतने के साथ ही दंपती को दो बच्चे भी हुए। बावजूद इसके सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। ऐसे में पति और पत्नी के रिश्तों में खटास आना लाजमी थी।
मायके और ससुराल वालों के बराबर समझाने पर भी सपना नहीं मानी। जिसके बाद उत्तम मंडल ने आखिरकार सपना को अपने प्रेमी से शादी रचाने की सहमति दे दी। उत्तम ने अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से अपनी पत्नी सपना की शादी परिजनों की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा मंदिर में करवा दिया। अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। इसी के साथ कल तक जो प्रेमी था वो अब पति बन गया।
शादी संपन्न होने के बाद दोनों नव जोड़ों ने उत्तम मंडल का भी आशीर्वाद लिया। उत्तम ने भी उनको निराश नहीं किया, और सुखी दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उत्तम मंडल की आंखें जरूर नम हो गई। रोते-रोते उसने बस इतना कहा कि जोड़ियां ऊपर वाले के हाथ में होती है। वहीं इस अनोखी शादी की भनक जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वह भी मंदिर में इसे देखने के लिए पहुंच गए।

Share:

Next Post

अब Twitter पर मिलेंगी Corona से जुड़ी सभी जानकारियां, जानिए कैसे

Tue Apr 27 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना ने इस वक्त प्रचंड रूप ले रखा है। कई लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं साथ ही बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के समय में सब एक दूसरे की मदद को आगे आ रहे हैं। ऐसे में Twitter ने लोगों की मदद के लिए […]