भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

लाडलियों को पढ़ाएगी, शस्त्र लाइसेंस भी देगी सरकार

  • सीएम का ऐलान जरूरत पढ़ी तो शादी का खर्च भी उठाएंगे

भोपाल। प्रदेश सरकार ने बेटिया के सम्मान के रक्षा के लिए पंख अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र रखने की वकालात भी कर दी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की पढ़ाई में सरकार पूरी मदद करेगी और जरूरत पड़ी तो विवाह में भी पूरी मदद की जाएगी। इसकी एक और योजना बनानी है। उन्हें खुले आसमान में ऊंची उड़ान भरने दो, ताकि जमाना देख सके कि बेटियों में कितनी क्षमता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के साथ अपराध करने वाले तत्वों को सरकार क्रश कर देगी। उनकी संपत्ति नष्ट करेगी। सजा भी ऐसे देंगे कि जमाना याद करेगा। उन्होंने कहा कि पहले मैं लिबरल था। अब दुष्टों को नहीं छोडूंगा। ड्रग्स माफिया को नहीं बख्शना है, माताओं-बेटियों के लिए कांटा विहीन मार्ग बनाना है। चौहान ने कहा कि मैं ऐसे लोगों का वध करने के पक्ष में हूं। उन्हें फांसी मिले। उन्हें किसी भी स्थिति में न बचाया जाए। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारी साहस हैं, शौर्य,कर्म और शुभकामनाएं हैं, सचमुच में इनके बिना दुनिया नहीं चल सकती है। ये हमारे संस्कार हैं कि हम बेटों की नहीं,बेटियों की पूजा करते हैं।

कन्या विवाह की आयु पर बहस हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या विवाह की आयु न्यूनतम 18 के स्थान पर 21 वर्ष करने पर सार्वजनिक बहस छिडऩा चाहिए। समझ और ज्ञान का स्तर बढऩे से वे अन्याय का प्रतिरोध करने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी न्याय प्रणाली में भी ऐसे सुधार की जरूरत है, जो ऐसे लोगों को मानव अधिकार के नाम पर न बख्शें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर परोसी जा रही सामग्री अश्लील है। इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसे रोकने की जरूरत है।

Share:

Next Post

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ किया चिली दौरे का समापन

Mon Jan 25 , 2021
सैंटियागो। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली दौरे पर अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया। रविवार शाम को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने छठे और आखिरी मैच में चिली की सीनियर महिला टीम को 2-1 से हराया। भारत के लिए फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग […]