इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सुबह से 16 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा

  • कश्मीरी हवाओं के साथ फिर लौटी ठंड
  • 24 घंटे में 3.4 डिग्री गिरा रात का पारा

इंदौर। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के बीच कल से ठंड ने एक बार फिर शहर में जोरदार दस्तक दी है। कल दिन में तापमान में हल्की गिरावट के बाद रात को पारे में भारी गिरावट आई और तापमान 10 डिग्री पर चला गया, वहीं सुबह से भी ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी हुई है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों से 1.7 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 3.4 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही रात के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। कल जहां हवाओं की अधिकतम गति 8 किलोमीटर तक पहुंची थीं, वहीं आज सुबह से उत्तर-पूर्वी हवाएं 16 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हैं। इससे कारण ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ गया है। इसे देखते हुए दिन के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।


उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने गिराया पारा
दो-तीन दिन पहले उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ टकराया था। इसके बाद से ही उत्तर भारत से ज्यादातर हिस्सों में तेज ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है। इंदौर में आ रही हवाओं की दिशा उत्तरी होने के कारण वहां की ठंडी हवाएं इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों को भी ठंडा कर रही हैं।

18 तक बनी रहेगी तीखी ठंड
मौसम विशेषज्ञों की माने तो उत्तर मे तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। इसके कारण उत्तरी हवाओं से इंदौर के तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी। अनुमान है कि बुधवार तक मौसम में गिरावट रहेगी। इस दौरान पारा और नीचे जाएगा और ठंड का असर और बढ़ेगा।

Share:

Next Post

कल नेताओं की उड़ेगी पतंग

Sat Jan 14 , 2023
इस बार महापौर भी उड़वाएंगे पतंग और खिलाएंगे गिल्ली-डंडा कल बड़ा आयोजन दशहरा मैदान पर सभी वार्डों के पार्षदों के साथ विधायक और कार्यकर्ता भी होंगे शामिल इन्दौर। मकर संक्रांति के महत्व और सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखने के उद्देश्य से इस बार महापौर भी एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें पूरे शहर […]