देश

गो-एयर फ्लाइट की विंडशील्ड टूटी, जयपुर किया गया डायवर्ट

नई दिल्ली। गो-एयर फ्लाइट (go-air flight) की विंडशील्ड बुधवार को उड़ान के दौरान टूट गई। यह फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। विंडशील्ड क्रैक (windshield crack) होने की जानकारी पायलट को लगी, लेकिन खराब मौसम (bad weather) के कारण विमान की दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर लैंडिग नहीं कराई जा सकी। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट (Jaipur Divert) किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग की गई है।

डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार गो-एयर की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। यह फ्लाइट 12:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान की विंडशील्ड क्रैक हो गई। पायलट को उसकी जानकारी लगी तो उसने दिल्ली में विमान की लैंडिग कराने की अनुमति मांगी, लेकिन यहां खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग कराई गई। डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड होना था, लेकिन उड़ान के दौरान इसका बिंड शील्ड टूट गया। इसके बाद जयपुर डायवर्ट कर फ्लाइट की 3 बजे सुरक्षित लैंडिंग की गई है। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।


एक दिन में तीन फ्लाइट्स में आई थी खराबी
बीते मंगलवार को भी विमानन कंपनी गो एयर की तीन फ्लाइट्स खराब हुईं थीं। रनवे पर एक कुत्ते के आने के कारण लेह से दिल्ली जाने वाली गो एयर की फ्लाइट संख्या G8-226 टेक ऑफ नहीं कर सकी थी। इसके पहले गो एयर का विमान A320 फ्लाइट संख्या जी8-386 मुंबई से लेह जा रहा था, लेकिन इंजन में खराबी के बाद उसे दिल्ली डायवर्ट किया गया था। इसके इंजन नंबर दो में खराबी आई थी। वहीं, गो एयर की एक और फ्लाइट संख्या जी8-6202 को श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन इंजन में खराबी आने के बाद उसे वापस कर दिया गया था।

Share:

Next Post

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगे ये दिग्गज

Wed Jul 20 , 2022
नई दिल्ली: शीर्ष फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप (S Dhanalakshmi Dope) टेस्ट में नाकाम रहने के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भाग नहीं ले सकेंगी त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू (National record holder Aishwarya Babu) भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं. धनलक्ष्मी बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत […]