img-fluid

एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में बम का अलर्ट: जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 14, 2026

नई दिल्ली। जर्मनी (Germany) के फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) से दिल्ली (Delhi) आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (Air India international flight) AI-2030 की जयपुर (Jaipur) एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लाइट में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।


  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसकी गहन जांच शुरू की। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है। बम की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में विमान की जांच के अंतिम नतीजे और उड़ान के दिल्ली के लिए दोबारा रवाना होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है।

    भारतीय हवाई क्षेत्र के पास मिला अलर्ट
    बताया जा रहा है कि विमान भारतीय हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच रहा था। इसी दौरान सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली के बजाय जयपुर भेजने का फैसला लिया गया।

    बम की धमकी या हाईजैक की अफवाह?
    एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर अमर उजाला को बताया कि मामला बम की धमकी का नहीं, बल्कि हाईजैक की अफवाह का था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है। ऐसे में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

    पहले भी विमान की करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
    एअर इंडिया ग्रुप के विमान में इससे पहले ऐसी घटना 31 अगस्त 2026 को हुई थी। तब सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-170 के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर मिला था। इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। विमान में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित थे। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

    Share:

  • राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन की बैठक में ‘इंडिया प्लस’ बनाने का फैसला

    Wed Oct 14 , 2026
    नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर हुई INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने अपने दायरे का विस्तार कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved