उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सर्दी बढ़ी.. तापमान पहुँचा 8.8 डिग्री पर

  • दो दिन में तापमान 4 डिग्री तक गिर गया -जनजीवन प्रभावित

उज्जैन। कल सुबह से ठंड की वापसी हो गई थी और आज सुबह न्यूनतम तापमान और गिर गया तथा 8.8 डिग्री पर पहुँच गया। सुबह से बर्फीली हवाएँ चल रही है। दो दिन में रात का तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया। उल्लेखनीय है कि सप्ताह के आखिरी दिन आज न्यूनतम तापमान और गिर गया है। एक दिन पहले वेधशाला में न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर आ गया था, लेकिन आज सुबह शहर में सर्द हवाओं की रफ्तार अधिक होने के कारण कल के मुकाबले आज सर्दी अधिक महसूस हो रही है।


तापमान भी घटकर सुबह 8.8 डिग्री पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर मकर संक्रांति से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी की वापसी हुई है। कल दिन का तापमान भी 22.6 डिग्री रह गया था। इसके आज और नीचे गिरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। सर्दी की वापसी के कारण विशेषकर सुबह और शाम के समय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Share:

Next Post

आज सुबह महाकाल में मनी संक्रांति.. कल हुआ था पतंगों का श्रृंगार, लगा भोग

Sun Jan 15 , 2023
पर्व स्नान के लिए आज सुबह से शिप्रा में लगने लगी आस्था की डुबकियाँ -दान-पुण्य कर रहे लोग उज्जैन। शास्त्रों के अनुसार आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत तड़के भगवान महाकाल के आँगन से हुई। पूरे दरबार को पतंगों से सजाया गया है। इधर संक्रांति पर शहर […]