देश

MP कांग्रेस में बदलते वक्त के साथ हटाए जाएंगे कई चेहरे, युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 (MP A) की तैयारी में जुटी कांग्रेस साकार बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस में लंबे समय से चल रही बदलाव की मांग अब असर दिखा सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने खंडवा और बुरहानपुर जिला इकाइयों के गठन के साथ ही पार्टी अगले 1 हफ्ते में एक दर्जन से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों को बदलेगी। जिन जिलों में लंबे समय से एक जिलाध्यक्ष तैनात हैं उन्हें भी हटाया जाएगा।

पार्टी यह कोशिश कर रही है कि जिलों की कमान अब युवाओं के हाथ में दी जाए। इसी तैयारी में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल और सुधांशु त्रिपाठी जिलों का दौरा कर फीडबैक ले चुके हैं। पार्टी जिन जिलों में नये अध्यक्ष तैनात करेगी उसमें खंडवा, बुरहानपुर, सागर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, ग्वालियर ग्रामीण और मुरैना ग्रामीण के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी कई और जिलों के अध्यक्षों को भी बदलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी नए चेहरों को शामिल करने की तैयारी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने कहा, जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद पूरी हो चुकी है। जल्द ही पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर देगी. अनुमान है कि अगले हफ्ते बड़ा ऐलान हो सकता है। 2018 में सत्ता में आने के बाद कमलनाथ ने संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। उसके बाद 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी बनाए गए। 2023 के लिए कमलनाथ बिलकुल नये सिरे से बदलाव कर मैदान में उतरना चाहते हैं। इसका असर आने वाले कुछ दिनों में नजर आएगा और यह बदलाव तय करेगा कि 2023 में कांग्रेस कितनी मजबूत हो पाती है।

Share:

Next Post

उत्‍तराखंड चुनाव पर गहराया कोरोना संकट, ड्यूटी में लगे 30 जवान संक्रमित

Fri Jan 14 , 2022
नई दिल्‍ली. उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इस बीच राज्‍य के पौड़ी जनपद को विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए मिले 30 जवानों के कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) होने से हड़कंप मच गया है. यही नहीं, अन्‍य 75 जवानों में से अधिकांश में कोविड जैसे लक्षण (Symptomउ) दिखने से प्रशासन और […]