देश राजनीति

बगैर अक्ल के नकल करने वाले तेजस्वी यादव का गड़बड़ाएगा शक्ल : विजय सिन्हा

बेगूसराय। एनडीए गठबंधन कोई स्वार्थ का गठबंधन नहीं है, यह विकास के प्रति समर्पित गठबंधन है। जो विकास को पसंद करते हैं वही इस गठबंधन से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि विकास जनता का आदेश है, एनडीए गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और रहेगा। सभी लोग मिलकर विकास के लिए समर्पित हैं और सीट का कोई लफड़ा नहीं है, नेतृत्व सक्षम है हर समस्या का समाधान करेगा। राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सोना का चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। गांव-गली को नहीं देखे हैं, अनुभवहीन हैं, नकल करते हैं, लेकिन अक्ल नहीं है। नकल करने में जिनका अक्ल गड़बड़ाएगा तो चुनाव में उसका शक्ल गड़बड़ा जाएगा। बुरी तरह से फ्लॉप होने जा रहे हैं वह, आज एलईडी का जमाना है लेकिन वे बुझ चुके लालटेन को जलाना चाहते हैं। दो तिहाई नौजवानों की आबादी डिजिटल इंडिया से जुड़ चुका है, यह एलईडी का युग देख रहा है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रम में हैं, जातीय उन्माद से राजनीति का जमाना चला गया है। अब सामाजिक सौहार्द के प्रति जो समर्पित रहेगा, वही सत्ता और राजनीति में भागीदारी करेगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। जनता दो तिहाई से अधिक बहुमत से एनडीए को सत्ता में पहुंचाएगी। हर पार्टी के अंदर पसीना बहाने वाले लोग सम्मान चाहते हैं। लेकिन राजद और कांग्रेस परिवार से बाहर नहीं निकलती है। अपमान से दुखी रहने के कारण आज रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ दी, उनके पाप का भागीदार नहीं बने। गांव-गरीब से जुड़े रहने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्तीफा देना डूबती नैया का प्रतीक है लाल सिंह के बुझने का प्रतीक है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ताइवान ने चीन को धमकी दी, उप-राष्ट्रपति ने कहा- देश अपने लोगों की रक्षा करेगा

Fri Sep 11 , 2020
ताइपे । ताइवान और चीन के बीच अंदरूनी तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. देश के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में लड़ाकू जेट उड़ाने के बाद ताइवान ने चीन को धमकी दी है. ताइवान के उप-राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा कि देश अपने लोगों की रक्षा करेगा. चीन को फटकारते हुए लाइ चिंग-ते ने […]