भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नेताओं की पत्नियों को नहीं मिलेगा पार्षद चुनाव का टिकट!

  • वार्ड 2 से आधा दर्जन नेत्रियां टिकट की कतार में

संत नगर। उपनगर जोन क्रमांक एक अंतर्गत आने वाले 5 वार्डो में इस बार नगर निगम पार्षद चुनाव हेतु वार्ड क्रमांक 2 व 3 सामान्य महिला हेतु आरक्षित हैं। इन दोनों वार्ड में एक दर्जन भाजपा नेता अपनी पत्नियों को टिकट दिलवाने के लिए फील्डिंग में है लेकिन इस बार भाजपा शीर्ष नेता इन दोनों वार्डो से भाजपा नेत्रियों को टिकट देने के मूड में हैं उनका मानना है कि हर बार नेताओं की पत्नियों को टिकट मिलने से भाजपा महिला मोर्चा में महिलाएं सक्रियता से कार्य नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि हम बेवजह ही संगठन सेवा में वर्षों लगा लेते हैं।


टिकट की बारी आती है तो पुरुष नेताओं की पत्नियों को ही टिकट दिया जाता है। वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा से पार्षद की टिकट पाने के लिए इस बार आधा दर्जन भाजपा नेत्रियां कतार में हैं। इन भाजपा नेत्रियों उषा यादव, किरण वाधवानी, सीमा लालवानी, मुस्कान हीरानंदानी, शीला शामनानी, भारती बुलचंदानी आदि शामिल है। यह सभी नेत्रियां पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं। वार्ड क्रमांक 2 से भी अपनी पत्नियों को टिकट दिलवाने के लिए आधा दर्जन भाजपा नेता फील्डिंग में है। वहीं वार्ड क्रमांक एक जोकि पुरुष सामान्य वार्ड घोषित हुआ है वहां से भाजपा से टिकट पाने के लिए 50 से अधिक नेताओं ने अपनी दावेदारी की है।

Share:

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने से भी नहीं थमी महंगाई की रफ्तार

Sun May 29 , 2022
बीते हफ्ते भर में बढ़े 20 फीसदी से ज्यादा दाम, अनाजों के भावों में स्थिरता जरुरी भोपाल। महंगाई चौतरफा मुंह फाड़ रही है। इसकी वजह से आम आदमी की हालत खराब है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने करीब हफ्ता-भर पहले डीजल और पेट्रोल पर ड्यूटी घटा दी थी। उम्मीद […]