राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोब में बीती रात मुर्गी के बच्चों को मारने की बात पर हुए विवाद में महिला के साथ पति-पत्नी ने मिलकर मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम डोब निवासी कलीबाई (27) पत्नी कालू तंवर ने बताया कि मुर्गी के बच्चों को भगाने की बात पर पड़ोस में रहने वाले देवचंद पुत्र चतरा और उसकी पत्नी रेशमबाई गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved