शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पदस्थ महिला पटवारी सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि महिला पटवारी बैराड़ तहसील के खरई हल्के में पदस्थ रितु अग्रवाल की मौत सड़क हादसे में हो गई हैं। रितु बुधवार को दोपहर अपने निवास स्थान पोहरी से डूयूटी करने खरई जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू टेंकर ने टक्कर मार दी जिससे रितू की मौके पर ही मौत हो गई।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved