भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

चार रत्नों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मानः ज्योतिरादित्य सिधिंया

भोपाल। हमारे राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश के जिन चार रत्नों पर विश्वास जताया हैवे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। प्रदेश के चार कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालना हमारे लिये गौरव की बात है और इन चारों पदाधिकारियों की नियुक्ति ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन हैजिसके पास प्रतिभा और कार्यक्षमता की पहचान है और जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच सकता है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्यातिरादित्य सिधिंया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चार नव रत्नों को राष्ट्रीय टीम में दायित्व देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी ने प्रदेश का मान- सम्मान बढ़ाया है। किसी भी राजनैतिक दल में सबसे अहम भूमिका आम कार्यकर्ता की रहती है। जब बड़े से बड़े नेता आम कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं  तब वह पार्टी मजबूत होती है और वही पार्टी राष्ट्र के कल्याण का कार्य कर पाती है। राष्ट्रीय महामंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने हम सबको रास्ता दिखाने का काम किया है। हम सबको राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के दिखाए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है और प्रदेश के 28 विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का परचम फहराना है।

Also Read: शाहरुख का ड्रग सप्लायर है ये बड़ा स्टार, सामने आए दो और बड़े एक्टर के नाम, जान कर रह जाएंगे हैरान

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया व स्व. माधवराव सिंधिया के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सह संगठन महामंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने किया एवं आभार प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने माना। इस अवसर पर मंच पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

बिग बी ने पैंगोलिन मास्क पहने सेल्फी शेयर की , बताया कितने घंटे का काम है करना

Wed Sep 30 , 2020
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी सोशल मीड‍िया पर सक्रिय हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 12 (केबीसी) को होस्ट कर रहे हैं। केबीसी 12 सोमवार से नए नियमों के साथ प्रसारित हो रहा है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन केबीसी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने […]