मनोरंजन

Akshay Kumar की पत्नी ने पटना के महिला थाने मे जाम कर किया हंगामा

पटना।  बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में एक महिला खुद को अक्षय कुमार की ‘पत्नी’ बताकर मुंबई जाने की जिद पर अड़ गई। बोलने लगी कि मुझे मेरे पति (Akshay Kumar) से मिलवाने के लिए मुंबई ले जाया जाए। महिला दिनभर ड्रामा कर अपनी जिद पर अड़ी रही। वह न तो किसी सिपाही की बात सुन रही थी, न ही थाने से जा रही थी।

महिला ने लिखित आवेदन देकर कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की पत्नी है और शादी के बाद उसे पटना में छोड़कर वो मुंबई चले गए। कभी मिलने के लिए भी नहीं आए।

महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कुछ दिनों के लिए अल्पावास केंद्र में रखा गया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यदि इस बीच उसके परिवार से कोई लेने आता है तो उसे उन्हें सौंप दिया जाएगा। 

 

Share:

Next Post

मप्रः चार दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए क्यों

Tue Dec 1 , 2020
भोपाल। हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख एकबार फिर बदलने लगा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके शक्तिशाली होकर […]