
बुरहानपुर । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur district) में एक महिला (Woman) के शव के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवक को बुधवार को संदेह के आधार पर हिरासत (custody) में ले लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात जिले के खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब डेढ़ साल पहले यानी अप्रैल 2024 में हुई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसके बाद वहां की एक डॉक्टर ने इस मामले में खकनार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अलग-अलग अंश सामने आने से मामला उजागर हुआ। इन वीडियो में एक युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर पर रखे एक महिला के शव को उठाकर एक स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहा है और थोड़ी देर बाद उसके शव को घसीटते हुए स्ट्रेचर के पास फर्श पर पटक कर निकलता नजर आ रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश ने बताया कि इस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो 18 अप्रैल 2024 के हैं। उन्होंने बताया कि महिला के शव के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 25 वर्षीय एक पुरुष को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड विधान की धारा 297 (मानव शव का अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान निलेश (उम्र 25 वर्ष) पिता अब्बर के रूप में हुई है जो कि तंगियापाट भौराघाट का रहने वाला है।
यह पूरा घटनाक्रम पिछले साल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था और तब से विभाग इसे लगातार दबाकर बैठा रहा। हालांकि विभाग के ही किसी शख्स ने हाल ही में इस सीसीटीवी फुटेज को लीक कर दिया, जिसके बाद यह मामला लोगों के सामना आ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved