भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्वर्णकार समाज की महिलाएं चलाएंगी साक्षरता अभियान

भोपाल। स्वर्णकार समाज की शिक्षित महिलाएं अपने समाज की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए साक्षरता अभियान चलाएंगी। यह निर्णय रविवार को मप्र स्वर्णकार समाज की महिला शाखा की ऑनलाइन बैठक में लिया गया है।
बैठक में निर्धन कन्या विवाह में सहयोग करने पर भी चर्चा की गई। वहीं, जो समाज की चिकित्सक हैं, वे निर्धन महिलाओं का नि:शुल्क इलाज करेंगी। इसी तरह समाज के अधिवक्ता, कोचिंग चलाने वाली संस्थाएं 50 फीसदी छूट देंगी। वंदना माहोर सोनी का कहना है कि महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी तो उनका परिवार संस्कारवान बनेगा। जो शादीशुदा महिलाएं आगे की शिक्षा हासिल करना चाहती हैं, उनका खर्च समिति उठाएगी। 70 से अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन बैठक में सहभागिता दी।

Share:

Next Post

संजय राउत को बताना होगा, उन्होंने किसे हरामखोर कहाःबाम्बे हाईकोर्ट

Mon Sep 28 , 2020
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में तीखी बहस हुई। कोर्ट की सुनवाई के दौरान विवादित शब्द ‘हरामखोर’ भी गूंजा। इस पर कोर्ट ने कहा कि संजय राउत को यह बताना होगा कि उन्होंने यह शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया था। कोर्ट की सुनवाई 3 बजे […]