img-fluid

Women’s T20 World Cup : आज पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

February 12, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप (ICC Women’s T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास स्मृति मंधाना का अनुभव और देश को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाली शैफाली वर्मा व ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ी हैं, जिनका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।


हरमनप्रीत कौर तेज रेणुका सिंह पर भी भरोसा करेंगी, जिनका गेंद के साथ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ उनके अभियान की शुरुआत में महत्वपूर्ण होगा।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ प्रमुख टूर्नामेंटों में अपने देश के प्रदर्शन में सुधार करने और विश्व कप में टीम की किस्मत को बदलने की कोशिश कर रही हैं। मारूफ को हमवतन निदा डार और आयशा नसीम से ज्यादा उम्मीदें होंगी, जो टी20 क्रिकेट की दो सबसे विस्फोटक क्रिकेटर हैं।

भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए चरण में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, आयरलैंड के साथ शामिल है। भारत महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की सफलता को टी-20 विश्व कप में भी दोहराना चाहेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश में टूटे हैं अनेक रिकॉर्ड: अनुराग ठाकुर

    Sun Feb 12 , 2023
    – मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बेहतरीन आयोजन कियाः केन्द्रीय खेल मंत्री भोपाल (Bhopal)। केंद्रीय खेल, युवा कार्य और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games held) में अनेक रिकॉर्ड टूटे हैं। खिलाड़ियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved