बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश में टूटे हैं अनेक रिकॉर्ड: अनुराग ठाकुर

– मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बेहतरीन आयोजन कियाः केन्द्रीय खेल मंत्री

भोपाल (Bhopal)। केंद्रीय खेल, युवा कार्य और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games held) में अनेक रिकॉर्ड टूटे हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और उनकी पूरी टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएँ की गई। युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिला।

केन्द्रीय खेल मंत्री ठाकुर शनिवार देर शाम को भोपाल में बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों ने खेलों में कमाल कर दिखाया है। इन खिलाड़ियों ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक के दावेदार होने का प्रमाण दिया है।

 


केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के आयोजन से खेल क्षेत्र की प्रतिभाएँ आगे आ रही हैं। निर्धन परिवारों से आए खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह आवश्यक है कि सरकार, समाज और कॉर्पोरेट घराने, खेल संस्थाएँ और फेडरेशन के साथ मिल कर खेलों को प्रोत्साहन देने का कार्य करें। सहयोग राशि भी खेल गतिविधियों के लिए दी जानी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बेटियों और अन्य खिलाड़ियों का अलग-अलग उल्लेख भी किया। इन खेलों में 5 हजार 800 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ ही व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को मिला कर करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। मध्यप्रदेश में यह आयोजन बहुत सफल रहा।

भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित और ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, खेल प्रेमी नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

समापन कार्यक्रम में नन्हे बांसुरी वादक अनिरवन रॉय की प्रस्तुति हुई। एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। समारोह में गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस भी हुआ। अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। खेलो इंडिया की गतिविधियों में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य उपक्रमों का आभार व्यक्त किया गया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

नालको को तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

Sun Feb 12 , 2023
-अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नालको का मुनाफा 61 फीसदी बढ़ा नई दिल्ली (New Delhi)। सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) (Navratna Company National Aluminum Company Limited (NALCO)) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे (third quarter results) का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में […]