जीवनशैली देश

World Animal Day : जानवरों पर हो रही क्रूरता रोकने मनाया जाता है विश्व पशु दिवस

नई दिल्‍ली (New Delhi)। प्रतिवर्ष 4 अक्तूबर का दिन विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका मिशन दुनिया (mission world) भर के जानवरों के लिए कल्याण मानकों में सुधार करना है और सभी जानवरों के लिए दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए काम करना है।

इस साल 2023 में वर्ल्ड एनिमल डे 4 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा दिन है जिसमें दुनिया भर के देश जानवरों की भलाई और अधिकारों के लिए काम करते हैं। यहाँ हम आपको विश्व जानवर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इसकी Theme (विषय) और शुरूआत के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता हैं?
जानवरों पर हो रही क्रूरता एवं अत्याचारों को रोकने के लिए तथा पशुओं की भलाई और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करने के मकसद से हर साल अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पशु कल्याण दिवस (World Animal Welfare Day) 4 अक्टूबर को मनाया जाता है।



पहला विश्व पशु दिवस कब मनाया गया था?
1929 में पहली बार 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया गया था, इसकी शुरुआत जर्मन लेखक और प्रकाशक हेनरिक ज़िमरमन ने जानवरों के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से की थी।

विश्व पशु दिवस की शुरूआत कब और कैसे हुई? 
24 मार्च, 1925 को, मूल रूप से विश्व पशु दिवस का आयोजन हेनरिक ज़िमरमैन (1887-1942) नामक एक जर्मन द्वारा किया गया था। वे न केवल एक लेखक थे, बल्कि उन्होने एक द्वि-मासिक पत्रिका भी प्रकाशित की थी, जिसका नाम Mensch und Hund (Man And Dog) था, इसे उन्होंने इस पत्रिका को पशु कल्याण पर अपने विचारों को बढ़ावा देने के लिए एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया और विश्व पशु दिवस समिति की स्थापना के लिए इसका इस्तेमाल किया।

24 मार्च 1925 को, उनकी समिति ने विश्व पशु कल्याण दिवस का आयोजन किया, उन्होंने उस समय के पशु कल्याण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बर्लिन, जर्मनी के स्पोर्ट्स पैलेस में इसका आयोजन किया और लगभग 5,000 लोगों ने इस पहले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और यह कार्यक्रम सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी (Francis of Assisi) के पर्व के साथ रेखित किया गया था जो 4 अक्टूबर का दिन था। Assisi के Francis ने अपने चारों ओर जानवरों की दुर्दशा को अपनी आँखों से देखा था और वे उनके दर्द को ठीक करना चाहते थे।

अगले कुछ वर्षों में, यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया गया और 1929 में, यह 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया। अंततः मई 1931 में फ्लोरेंस इटली में अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण कांग्रेस द्वारा 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाने का संकल्प अपनाया गया था।

जिसके बाद से आज पूरी दुनिया में जानवरो की भलाई के लिए वर्ल्ड एनिमल डे मनाया जाता है। वर्ष 2003 में Naturewatch Foundation ने एक वेबसाइट launch की जो World Animal day पर केन्द्रित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण दिवस क्यों मनाया जाता है?
वास्तव में विश्व पशु संरक्षण दिवस के दिन को जानवरों को बचाने और उनके प्रति जागरूकता फैलाने लिए मनाया जाता है। यह और भी बहुत से उद्देश्यों से मनाया जाता है जो निम्न है:

विश्व पशु कल्याण दिवस 2023 की थीम
प्रत्येक वर्ष पशुओं के वेल्फेयर के लिए समर्पित यह दिन एक खास थीम पर आधारित होता है, इसके जरिए लोगों को किसी खास विषय पर जागरूक करना या उनका ध्यान केंद्रित करना होता है।

वर्ल्ड एनिमल डे कैसे मनाया जाता है?
वर्ल्ड एनिमल डे को विश्वभर में पशु जागरुकता कार्यक्रम, पशु क्रुरता व उत्पीड़न को रोकने का अभियान तथा मैराथन आदि का आयोजन किया जाता है।

इसके साथ ही पालतू जानवरों को गोद लेने एवं बेघर जानवरों को आश्रय प्रदान करने जैसे कार्य भी किए जाते हैं, यहां तक कि पालतू जानवर और उनके पशुओं के लिए कुछ सहायता राशि भी प्रदान की जा सकती है।
इतना ही नहीं पशु संगठन एवं पशुओं के लिए बने अन्य कानूनों के प्रति लोगों से बातचीत करने हैं एवं चर्चा आदि के लिए कई सम्मेलनों और सेमिनारों की व्यवस्था भी की जाती है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?
पशु स्वास्थ और कल्याण के उद्देश्य से हर साल अप्रैल के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) मनाया जाता है इसकी शुरुआत वर्ष 2001 में वर्ल्ड एनिमल वेटरनरी एसोसिएशन द्वारा हुई थी।

विश्व पशु कल्याण दिवस का महत्व
पृथ्वी पर जीवन बरकरार रखने के लिए जानवरों और मनुष्य के बीच बैलेंस होना काफी जरूरी है क्यों ये खाद्य श्रृंखला और इको सिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, अगर ऐसा नहीं होता तो पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।

मनुष्य शुरू से ही बहुत ज्यादा स्वार्थी प्राणी रहा है जिसने सभी सीमाओं को लांघ कर पृथ्वी का पूर्ण शोषण भी किया है। आज मनुष्य ने है पृथ्वी पर मौजूद कई प्राणियों एवं प्राकृतिक तत्वों के साथ-साथ कई पेड़ पौधों को भी नष्ट कर दिया है कई प्रजातियां विलुप्त हो गई है और कुछ विलुप्त होने की कगार पर हैं।

यदि इन सभी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जल्द ही पृथ्वी पर से मनुष्य का जीवन भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में हमें पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने के लिए जीव जंतुओं पेड़ पौधों और पशु पक्षियों के साथ संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Share:

Next Post

World Animal Day : विश्व पशु दिवस और क्‍या है इसका महत्‍व?

Tue Oct 3 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। World Animal Day 2023: प्रतिवर्ष 4 अक्तूबर का दिन विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाना है। विश्व पशु दिवस के माध्यम से पशु कल्याण आंदोलन को […]