खेल

World Cup 2023: श्रीलंका की एकतरफा जीत, इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली (New Delhi)। वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के 25वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket team) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) को 8 विकेट (defeated 8 wickets) से हरा दिया। पहले श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को सस्ते में समेट दिया और उसके बाद सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। श्रीलंका ने लगातार 5वें विश्व कप में इंग्लैंड को हराया है, साथ ही यह उसकी इंग्लैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में सिर्फ 156 रन बनाने के बाद ऑलआउट हो गई। उनका कोई भी बल्लेबाज मैच में शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाया। बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जवाब में सदीरा समरविक्रमा (65) और पथुम निसांका (77) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। डेविड विली ने 2 विकेट लिए।


श्रीलंका की पारी के दौरान 16 रन बनाते ही निसांका ने इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने 25 वनडे की 25 पारियों में यह कारनामा किया। निसांका भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बाद इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इस टूर्नामेंट में यह सलामी बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में है और अब तक 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुका है।

श्रीलंका की इंग्लैंड पर विकेट के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने साल 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था। श्रीलंका ने आज 146 गेंद रहते हुए जीत दर्ज की है। साल 2011 के विश्व कप में उन्होंने 63 गेंद रहते हुए जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने लगातार 5वें विश्व कप में इंग्लैंड को हराया है। उन्होंने 2019, 2015, 2011 और 2007 के विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में जोस बटलर 6 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बटलर मौजूदा विश्व कप में 5 पारियों में 19.00 की खराब औसत और 114.45 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 95 रन बना पाए हैं। श्रीलंका टीम इस मैच में बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं साथ ही उसकी नेट रन रेट -0.205 की हो गई है।

Share:

Next Post

सरकार ने बासमती चावल निर्यात का न्यूनतम मूल्य घटाकर 950 डॉलर प्रति टन किया

Fri Oct 27 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्र सरकार (Central government) ने बासमती चावल निर्यात (basmati rice export) के लिए न्यूनतम मूल्य 1,200 डॉलर प्रति टन (Minimum price $1,200 per ton) से घटाकर 950 डॉलर प्रति टन (950 dollars per ton) कर दिया है। सरकार ने यह कदम बासमती चावल की ज्यादा कीमत के कारण इसका निर्यात प्रभावित […]