img-fluid

लाहौल-स्पीति में बन रही विश्व की सबसे ऊंची डबल लेन टनल…. ग्लेशियर से मात्र 500 मीटर दूर

August 14, 2026

शिमला। समुद्रतल से 15,400 फीट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पीति जिले (Lahaul-Spiti district) के शिंकुला दर्रा (Shinkula Pass) से होकर बन रही डबल लेन टनल (Double-lane tunnel) ग्लेशियर (Glacier) से महज 500 मीटर की दूरी पर है। बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य को कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी अंजाम दे रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण काम शिफ्टों में किया जा रहा है। सामरिक महत्व की 4.1 किलोमीटर लंबी यह टनल दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बन रही डबल ट्रैफिक टनल है।

बारालाचा होकर मनाली-लेह की दूरी 427 किलोमीटर है। शिंकुला दर्रा होकर मनाली-लेह की दूरी करीब 440 किलोमीटर है। टनल बनने से करीब 100 किलोमीटर दूरी कम होकर 330 किलोमीटर रह जाएगी। सुरंग के बनने से भारतीय सेना को अग्रिम मोर्चों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही शिंकुला टनल और ग्लेशियर पर्यटकों के लिए एक नया डेस्टिनेशन बनकर उभरेंगे।


  • मनाली-लेह का वैकल्पिक मार्ग होगा
    शिंकुला टनल बनने के बाद लेह-लद्दाख और कारगिल के इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी। मनाली-लेह मार्ग पर रोहतांग के अलावा बारालाचा, नाकिला, लाचुंगला और तंगलंगला को पार करना पड़ता है। शिंकुला में टनल बनने से कारगिल पहुंचने के लिए मार्ग बदल जाएगा। इसमें सालभर आवाजाही हो सकेगी। साथ ही यह मार्ग वैकल्पिक बन जाएगा।

    Share:

  • US-साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया, किम जोंग की चेतावनी

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका और दक्षिण कोरिया (The United States and South Korea) के संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया (North Korea) एक बार फिर भड़क गया है। प्योंगयांग (Pyongyang) ने इन अभ्यासों को पिछले साल की तुलना में ज्यादा उकसावे वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उत्तर कोरिया ने साथ ही अपनी परमाणु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved