मोहाली। पंजाब के मोहाली (Mohali) में दीपावली (Diwali) से पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया (World’s Largest Diya) जला कर रिकार्ड बनाया गया। बताया जारहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाना (light a big lamp) और उसमें तेल भरना किसी एक के बस की तो बात थी नहीं। एकता और शांति के संदेश (messages of unity and peace) का आह्वान करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस मील के पत्थर के आयोजन के लिए 10 हजार से अधिक लोगों ने तेल का योगदान दिया तब कहीं जाकर इस रिकार्ड को बनाया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने इस दीये को प्रज्ज्वलित किया। इसमें काफी संख्या में इलाके के लोग व नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके बताया गया कि दीया 3.37 मीटर व्यास का है। इसे 1000 किलोग्राम स्टेनलेस-स्टील से बनाया गया है। दीये को 3560 लीटर सरसों के तेल से जलाया गया। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया 2247 लीटर तेल से जलाया गया था। केजे सिंह ने कहा कि पंजाब ने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब यह शांति का सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है। वहीं, हीरो कंपनी के सीईओ आशीष कौल ने कहा कि दुनिया को इस समय सबसे अधिक जरूरत शांति की है। यह दीया उस शांति का प्रतीक रहेेगा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश यही है कि यह अखंड ज्योति जलेगी। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved