खेल

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को सौंपी कप्‍तानी

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के लिए हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। अब भारत के दो कप्तान मुंबई इंडियंस के भी कप्तान हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान (captain of mumbai indians) पहले से हैं। उनके साथ इस क्लब में अब हरमनप्रीत कौर भी शामिल हो गई हैं। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हरमनप्रीत के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है। वह तीन टेस्ट, 124 वनडे और 151 टी20 मैचों में खेल चुकी हैं। हरमन के साथ मुंबई की टीम में इंग्लैंड की नताली सीवर और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। हरमन के अनुभव को वरीयता दी गई है। उन्होंने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने मार्च 2009 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हरमनप्रीत को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मुंबई ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा।

टीम की मालकिन नीता अंबानी ने हरमनप्रीत के नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, ”हम मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में हरमनप्रीत को पाकर रोमांचित हैं। राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई हैं। मुझे यकीन है कि हरमन कोच चार्लोट एडवर्ड्स और मेंटर झूलन गोस्वामी के समर्थन में हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और अधिक गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी।”


मुंबई की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई ने नीलामी में अपने पांच खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की थी। इस टीम ने सबसे ज्यादा पैसे नताली सीवर पर लुटाए और उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा। वहीं, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर और यास्तिका भाटिया पर भी मुंबई ने एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम
हरमनप्रीत कौर, नताली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट और जिंतिमनी कलिता।

मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम
चार्लोट एडवर्ड्स (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (गेंदबाजी कोच और मेंटर), देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) और लिडिया ग्रीनवे (फिल्डिंग कोच)।

Share:

Next Post

इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे प्रधानमंत्री, केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

Wed Mar 1 , 2023
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने विधायकों और पार्षदों (legislators and councilors) के साथ बैठक के बाद केंद्र सरकार (Central government) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली के अच्छे कामों को रोक रहे हैं. इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की तरह आज प्रधानमंत्री जी (Prime Minister) […]