img-fluid

दिल्ली में बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, असम में बाढ़ से 98 मौतें, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

August 09, 2026

नई दिल्ली। देशभर में मानसून (Monsoon) सक्रिय है। रविवार, 9 अगस्त को कई राज्यों में बारिश (Rain) का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में पिछले आठ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, असम में बाढ़ (flood) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश और केरल में भी बारिश के कारण हालात प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मध्य, उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
रविवार को छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने की संभावना है।


  • दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, माहे और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    ओडिशा-छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट
    दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में पूर्वी, मध्य, उत्तरी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

    हिमालयी राज्यों में भी बारिश का दौर
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में अगले 6 से 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण इन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    Share:

  • MP: इंदौर में ढाबे पर अवैध शराब बेचते पकड़ाए राजा रघुवंशी के दोनों भाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Sun Aug 9 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) की राऊ थाना पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे (Raja Bhoj Dhaba) पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसते हुए दो संचालकों सहित कुल 6 लोगों को पकड़ा. कार्रवाई के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved