देश

दिल्ली में सर्दी के सितम के बीच येलो अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली । ठंड (Cold) से पूरा उत्तर भारत ठिठुर (India chills) गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों (Many states including Delhi)  में पारा गिर गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई इलाकों में तापमान माइनस  (temperature minus) में पहुंच गया है। दिल्ली (Delhi)  में ठंड रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। शीत लहर के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (weather department)  के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि (Senior Scientist RK Jenamani)  के मुताबिक, आज और कल यानी रविवार और सोमवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीत लहर को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह मौसम विभाग ने दी है। दिल्ली में आज (रविवार) सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में सुबह साढ़े 8 बजे न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कल (शनिवार को) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड का मौसम जारी रहेगा। आईएमडी ने कहा, ‘उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।’भारी बर्फबारी की वजह से हिमाचल प्रदेश में लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ठंड के कारण सिस्सू झील जम गई है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पारा माइनस में चला गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।यहां तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ठंड की वजह से डल झील के बाहरी किनारे जम गए हैं। राजस्थान के चूरू में भी भयंकर ठंड हो रही है। यहां आज (रविवार को) न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी सर्दी का सितम देखने को मिला है। यहां घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई है. पाला गिरने से किसान परेशान हैं।

Share:

Next Post

मां लक्ष्‍मी की आराधना करने वाले, भूलकर भी न छोड़े आज का दिन

Sun Dec 19 , 2021
पूर्णिमा। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में आने वालीं सारी पूर्णिमा और अमावस्‍या (full moon and new moon) को बहुत श्रद्धा से पूजा जाता है। लेकिन कुछ अमावस्‍या और पूर्णिमा विशेष होती हैं। जैसे आज मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा (full moon of the month of Margashirsha) है और धन प्राप्ति के लिए यह पूर्णिमा बहुत खास […]