
जबलपुर। केंट थाना क्षेत्रातंर्गत सदर में विगत दिनों निकले एक जुलूस के दौरान नाचने को लेकर एक युवक का कुछ तत्वों से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर पत्थर से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। जिससे युवक को गंभीर चोटे आ गई। जिसे उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार बेन उम्र 52 वर्ष निवासी संजयगांधी नगर बूचड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 फरवरी की रात लगभग 11-45 बजे उसके लड़के उदय बेन का जुलूस में नाचने पर से वासु, करन, अनिकेत, गौरव पासी से विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने समझाकर विवाद शांत कराया था।
उसका लड़का घर आ गया था, जो रात में पुन: जुलूस देखने योद्धा चौक गया था। जहां पर वासु, करन, अनिकेत, गौरव पासी मिले जो उसके लड़के को जुलूस में नाचने की बात पर से गाली गलौज करने लगे। उसके लड़के ने गालियां देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट किये वासू ने पत्थर से हमला कर सिर में चोट पहुॅचा दी तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। उक्त घटना की जानकारी उसे अमन पासी पियूष विनोदिया एवं अन्य लोगों ने दी है उसका बेटा उदय बेन उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved