
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत अमखेरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक आटा चक्की वाले के साथ एक आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि अमखेरा तालाब के समीप रहने वाले 26 वर्षीय तरुण कोरी पेट्रोल पंप के समीप ऑटा चक्की की दुकान चलाता है।
बीती रात करीब 8 बजे जब वह अपनी दुकान पर था। उसी समय अमर चौधरी नामक तत्व वहां आया और पुरानी बुराई को लेकर गालीगलौज करते हुए तरूण के साथ मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे तरुण के सिर व हाथ पैर में चोटे आ गई। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved