जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या

जबलपुर। गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को विजय कोष्ठा उम्र 30 वर्ष निवासी वंदनानगर गोहलपुर ने बताया कि उसका मकान 2 मंजिला है। दूसरी मंजिल पर वह एवं बड़े भाई ब्रजेश कोष्ठा परिवार सहित रहते हैं तथाछोटा भाई विशाल कोष्ठा उम्र 27 वर्ष भी साथ मे रहता है। बीती रात लगभग 10-30 बजे बड़े भाई ने कहा कि नीचे स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद है तो वह एवं बड़े भाई स्टोर रूम का दरवाजा धक्का मारकर चैक किये जो अंदर से बंद था स्टोर रूम की खिड़की में लगे कांच को हटाकर देखे छोटा भाई विशाल फांसी पर लटका था7 धक्का मारकर दरवाजा खोला, देखा विशाल कोष्ठा छत के सीलिंग फेन वाले कुंदे से दुपटटे को बंाधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share:

Next Post

भाजयुमो अध्यक्ष ने किया तिरंगे का अपमान

Sat Jul 30 , 2022
सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लाल चौक श्रीनगर से कारगिल तक बाइक से दो दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें शहर से युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। तिरंगा यात्रा के बाद […]