इंदौर न्यूज़ (Indore News)

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो में जिसने लापरवाही की, उसे बाहर करेंगे

इंदौर। कल इंदौर आए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। अगर कोताही बरतते हैं तो उसे बाहर कर दिया जाएगा इंदौर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है। दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बावजूद भी युवक कांग्रेस का काम कहीं नजर नहीं आ रहा है। अध्यक्ष रमीज खान और कार्यकारी अध्यक्ष तत्सम भट्ट तथा स्वप्निल कामले गुटों में बंटने के बाद जो काम पहले हो रहा था, वह भी अब नहीं हो रहा है।


इसको लेकर आला संगठन नाराज हैं। इसका उदाहरण कल प्रभारी अखिलेश यादव द्वारा ली गई बैठक में भी दिखा। वैसे बैठक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में सफल बनाने के लिए रखी गई थी। इस दौरान यादव ने यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के बारे में भी जानकारी ली तो पदाधिकारियों ने आंकड़े गिना दिए, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई लापरवाही करता भी है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। उसके स्थान पर किसी ऊर्जावान को जगह दी जाएगी। यही नहीं उसे बाद में कोई पद नहीं दिया जाएगा और उसकी सिफारिश कोई बडा नेता करता भी है तो उसका निष्कासन रद्द नहीं किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share:

Next Post

SC ने केंद्र से कहा- EWS को आरक्षण नहीं, सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत... जानें अपडेट

Fri Sep 23 , 2022
नई दिल्लीः यह देखते हुए कि जाति-आधारित पिछड़ेपन के विपरीत, ‘आर्थिक पिछड़ापन अस्थायी हो सकता’ है, सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने गुरुवार को केंद्र से पूछा कि क्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) की समस्याओं को सकारात्मक उपायों के माध्यम से हल किया जा सकता है…? जैसे कि आरक्षण देने की बजाय […]