बड़ी खबर राजनीति

महाराष्ट्र राजनीतिक जंग में युवाओं की एंट्री, आदित्य के जवाब में BJP ने तेजस्वी को उतारा

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिग्गजों की राजनीतिक लड़ाई (political battle of giants) में युवाओं की एंट्री (entry of youth) भी हो रही है। अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के जवाब में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (National President of Yuva Morcha Tejashwi Surya) को उतारने का फैसला किया है। पार्टी आदित्य के क्षेत्र वर्ली में युवा मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है। शुक्रवार को सूर्या मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाजपा के ‘युवा’ कार्यालय का उद्घाटन शुक्रावर को सुबह 11.30 बजे होगा। पार्टी ने कार्यक्रम का नाम ‘मुंबई तेजस्वी स्वागत’ रखा है। दोपहर के बाद सूर्या जिला, जोन और वार्ड स्तर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के सामने होगा।


दोनों नेताओं के बारे में जानें
31 साल के सूर्या बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। खास बात है कि वह भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं। उन्हें साल 2020 में युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया या था। वहीं, 32 साल के ठाकरे ने सियासी पारी की शुरुआत 2019 में वर्ली से की थी। वह ठाकरे परिवार के पहले शख्स थे, जो चुनावी मैदान में उतरे थे।

भाजपा का प्लान
कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय से भाजपा वर्ली, दादर और लोअर परेल इलाकों में सियासी जमीन तलाश रही है। इस दौरान पार्टी का खास ध्यान वर्ली क्षेत्र पर है। भाजपा ने अगस्त में जंबूरी मैदान में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया था। अक्टूबर में दादर के शिवाजी पार्क में दिवाली मनाई थी। साथ ही भाजपा ने नवरात्री के दौरान चिंचपोकली में मराठी डांडिया उत्सव का भी आयोजन किया था।

Share:

Next Post

किम जोंग उन ने 10 महीने में दागी 40 मिसाइलें, फायरिंग रेंज में अमेरिका-जापान

Fri Nov 4 , 2022
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) की निगरानी में इस साल दस महीने में 40 से अधिक घातक मिसाइलों का परीक्षण हो चुका है। अमेरिका (America) से लेकर जापान (Japan) और दक्षिण कोरिया (South Korea) इसको लेकर चिंतित हैं। अमेरिका के रिसर्च एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरएएनडी) के […]