भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

युवा मोर्चा 27 विधानसभा क्षेत्रों में नाथ से वादा खिलाफी का जवाब मांगेगा

भोपाल। भारतीय युवा मोर्चा का झूठ बोले कौआ काटे अभियान 27 विधानसभाओं में आज से शुरू होगा। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के युवा के साथ वादा खिलाफी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय का इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास का विरोध करेगी। इस अभियान की जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी। 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ 2 दिन के प्रवास पर जा रहे हैं। युवा मोर्चा के इस अभियान को देखते हुए पुलिस ने नाथ के सुरक्षा इंतजाम करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा युवा सम्मान यात्रा युवा मोर्चा निकल रहा है। कमल नाथ सरकार के 15 महीने के काल में युवा ठग महसूस कर रहे हैं। क्योंकि कमल नाथ सरकारी नौकरियों पर रोक लगा दी। उद्योग धंधे चौपट कर दिए। कमलनाथ एक बार फिर युवाओं को गुमराह न कर दें। युवाओं की सम्मान की लड़ाई लडऩे के लिये विधानसभा स्तर, ग्राम व नगर में युवा स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त कराने के संकल्प लेते हुये झूठे बोले, कौवा काटे अभियान चलायेंगें। कमल नाथ व दिग्विजय सिंह जहां भी जायेंगें, उनका विरोध किया जायेगा और युवाओं से की गई वादा खिलाफी का जवाब मांगा जाएगा।

Share:

Next Post

कमलनाथ का बड़ा आरोपः चिरायु अस्पताल की लापरवाही ने ली कांग्रेस विधायक की जान

Tue Sep 15 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश  में उपचुनाव  से पहले कांग्रेस पार्टी  को एक बड़ा झटका लगा है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। गोवर्धन दांगी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ […]