खेल

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने पहली बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड, सिकंदर रजा बने विजेता

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (international cricket council-ICC) ने अगस्त महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ (‘Player of the Month’) पुरस्कार की घोषणा कर दी है। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया है।


सिकंदर रजा के लिए अगस्त का महीना काफी शानदार रहा। उन्होंने वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो शतक (135* और 115*) और भारत के खिलाफ एक शतक लगाया। रजा ने तीनों शतक तब लगाए जब जिम्बाब्वे काफी दबाव में थी और दो मौकों पर उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई थी। भारत के खिलाफ उन्होंने 95 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था।

इस पुरस्कार को जीतने के बाद रजा ने कहा, “मैं ICC से प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने के बाद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अधिक विनम्र हूं कि मैं ऐसा पुरस्कार जीतने वाला पहला जिम्बाब्वेवासी हूं। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो पिछले तीन से चार महीनों में मेरे साथ चेंजरूम में रहे हैं। आप लोगों के बिना यह संभव नहीं होता।”

महिलाओं में ताहलिया मैकग्राथ ने मारी बाजी
दूसरी तरफ महिलाओं में ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्राथ ने यह पुरस्कार जीता। उन्होंने भारत की जेमिमा रोड्रिगेज और अपने देश की बेथ मूनी को इस रेस में पीछे छोड़ा था। मैकग्राथ ने पांच मैचों में आठ विकेट लिए थे और बर्मिंघम में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। मूनी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सबसे अधिक रन बनाए थे। जेमिमा ने भारत के लिए बर्मिंघम में पांच मैचों में 146 रन बनाए थे।

Share:

Next Post

SA vs Eng: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Tue Sep 13 , 2022
ओवल। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa cricket team) के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच (third test match) में इंग्लैंड (England) ने नौ विकेट से जीत हासिल कर ली है। मैच के पांचवें दिन के खेल की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की है। […]